उत्तराखंड-(बिग न्यूज) आउटसोर्सिंग से भर्ती करने वाले पोर्टल की हुई शुरुआत, सरकारी विभागों में मिलेगी नौकरी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :- सेवायोजना विभाग के निदेशक बीएस चलाल ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल की शुरुआत हो गई है जिन सरकारी विभागों में वैकेंसी होगी वह पहले जैम पोर्टल से सेवाप्रदाता का चयन करेंगे। इसके बाद प्रयाग पोर्टल के जरिए भर्ती होगी।

सेवायोजना विभाग के सहायक निदेशक वाईएस रावत ने बताया कि अभ्यर्थी को आउटसोर्स पर काम करने के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।उन्होंने बताया कि वह सेवा योजना कार्यालय में पंजीकृत है पंजीयन संख्या, तिथि और पंजीयन प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद प्रयाग पोर्टल पर पंजीयन कर प्रोफाइल बनाया जा सकेगा। अगर सेवा योजना कार्यालय में पंजीकृत नहीं हो तो पहले अपना पंजीयन सेवा योजना कार्यालय में करना होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad