उत्तराखंड : (बिग न्यूज) यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा में गिरा…

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : बहुत बड़ी खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है, अलकनंदा नदी में यात्रियों से एक भरी बस गिर गई है, इस हादसे में अब तक एक यात्री की मौत की खबर है, जबकि अभी 11 लोग लापता जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, घटनास्थल पर आपदा राहत बचाव कार्य जारी है,जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतिर क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति के शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

उत्तराखंड: बस हादसा Update, 2 की मौत 10 लापता, 20 लोग थे सवार

आज प्रातः काल लगभग 08:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है।
उक्त वाहन आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहा था।
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।
वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

विवरण –
कुल 20 सवारी (वाहन चालक सहित)
08 घायल जिनका कि रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।
02 मृतक
10 मिसिंग चल रहे हैं (इनकी तलाश जारी है) मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad