उत्तराखंड-(Big News)भर्ती घपले मामले में 16 वी गिरफ्तारी, एक और अपर निजी सचिव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि स्नातक स्तर की भर्ती घपले के मामले में एक और सचिवालय स्तर के अधिकारी को जेल भेज दिया गया है ।उत्तराखंड में एसएसएससी पेपर लीक मामले में सचिवालय में तैनात एक अन्य अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप निवासी जसपुर को एसटीएफ ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार।इससे पूर्व भी एक अपर निजी सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उत्तराखंड एसएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक एसटीएफ ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभी अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad