उत्तराखंड: (Big News) आज कुमाऊं में भारी बारिश का रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें

आज कुमाऊं में भारी बारिश का रेड अलर्ट
देहरादून।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (शुक्रवार) भी भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तेज वारिश का येलो अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad