उत्तराखंड -(Big News) कांग्रेस में भगदड़, एक के बाद एक लग रहे झटके
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड – लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे कांग्रेस पार्टी को कई झटके लग रहे हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांग्रेस पार्टी के दो बड़े सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। जहाँ गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण तो वही पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इनकी बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

