उत्तराखंड-(big news) यहां CSC सेंटरों का हाल, कहीं दूसरे की आईडी से तो, कहीं दूसरी जगह पर चल रहे थे ये सीएससी सेंटर और फिर…

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी– जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी में सीएससी सेंटर के सत्यापन को लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सीएससी सेंटर में जांच की गई तो मामला ही कुछ और नजर आया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच में पाया कि 15 जनसेवा केंद्रों में एक सीएससी सेंटर जोकि भीमताल की आईडी है और हल्द्वानी खानचन मार्केट में चल रहा है दो जन सेवा केंद्र ऐसे मिले जिनमें संचालक के नाम पर किसी और व्यक्ति द्वारा केंद्र चलाया जा रहा है। जबकि 2 जन सेवा केंद्र ही ऐसे मिले जिनमें सेवाओं के संबंध में रेट चार्ट चस्पा किया हुआ है। फिलहाल कार्रवाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad