उत्तराखंड -(बिग न्यूज) धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल, लगा सकती है इन मुद्दों पर मोहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमडंल की बैठक कल 14 फरवरी को होगी। बैठक में बजट सत्र का स्थान व तारीख भी तय हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। अभी तक प्रदेश सरकार की आगामी वित्तीय वर्ष में लागू होने वाली आबकारी नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए बैठक में आबकारी नीति के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य परिवहन, कृषि, पर्यटन एवं शहरी विकास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad