उत्तराखंड:(बिग न्यूज)प्रदेश में ओमीक्रोन की दस्तक, देखिए अपने जिले में क्या है कोरोना अपडेट

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में आज की बड़ी खबर ये रही की अब ओमीक्रोन ने दस्तक दे दी है।देहरादून में एक ओमीकोन पॉजिटीव केस पाया गया है। ओमीकोन पॉजिटीव केस के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती गत 8 दिसम्बर को स्कॉटलैण्ड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारत पहुंची, जिसके सैम्पल का एयरपोर्ट पर जांच करने पर आर०टी०पी०सी०आर० रिपोर्ट निगेटीव पाया गया। यह युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची।महानिदेशक ने जानकारी दी कि सी०एम०ओ० कार्यालय के आई०डी०एस०पी० यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसम्बर को युवती से अपना सैम्पल जांच हेतु एस०आर०एल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैम्पल 12 दिसम्बर को पॉजीटिव पाया गया है, जिसके उपरान्त युवती घर पर ही आईसोलेट हो गयी, युवती को जिला आई०डी०एस०पी० यूनिट द्वारा 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने तथा होम आईसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया ।महानिदेशक ने बताया कि युवती को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है और जिला सर्विलान्स इकाई द्वारा युवती की निरन्तर निगरानी की जा रही है तथा उसके माता-पिता का सैम्पल भी जांच हेतु भेज दिया गया है।महानिदेशक डॉ० तुप्ति बहुगुणा ने यह भी बताया कि एस०आर०एल० लैब को युवती के सैम्पल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि ओमीकोन वेरियेन्ट को अलग किया जा सके। युवती में ओमीकोन वेरियेन्ट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आई०डी०एस०पी० यूनिट द्वारा भी कर दी गयी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने देहरादून में ओमीकोन से ग्रसित पहले केस के मिलने पर आम जनता से अपील की है कि वह घबराये नहीं, सर्तकता एवं सावधानी के साथ कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन नियमित रूप से करते रहें।

वहीं आज प्रदेश में कोरोना मामलो में इजाफा देखने को मिला है राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है ।राज्य में आज कोरोना के कुल 27 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344658 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 27 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 09 ,हरिद्वार से 02 , नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 10 , पौडी से 0, टिहरी से 02, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad