उत्तराखंड:-(बिग न्यूज) हल्द्वानी PM मोदी की रैलीअब होगी यहां , चिन्हित स्थान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-PM मोदी का 24 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने स्थान चिन्हित कर लिया है लिहाजा आज जिला अधिकारी धीराज सिंह एसएसपी पंकज भट्ट और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट ने प्रशासनिक अमले के साथ मौका मुआयना कर रूपरेखा तैयार की।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम अब 30 दिसंबर को होगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह के मुताबिक 30 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज परिसर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही हजारों करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। साथ ही पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था सहित ट्रैफिक संचालन और अन्य व्यवस्थाओं में रोड मैप बनाने में जुट गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad