उत्तराखंड -(Big News) यहां SSP ने लापरवाही के चलते एक साथ 6 चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें

देहरादून – एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर द्वारा 6 चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करना सीधा लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी है। क्योंकि आज दिनांक 10/08/22 को कंट्रोल रूम द्वारा थाना /चौकी प्रभारियों की लोकेशन पूछे जाने के दौरान नगर क्षेत्र में चौकी प्रभारी करनपुर, सर्किट हाउस, नयागांव,, आईएसबीटी, जोगीवाला तथा इंदिरा नगर द्वारा न ही कंट्रोल रूम को अपनी लोकेशन से अवगत कराया गया और न ही उनके द्वारा सेट पर कोई उत्तर दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उक्त सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही सभी थाना / चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही व अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad