उत्तराखंड: (big news)-UKSSSC पेपर लीक की आंच कुमाऊं में ,कुमाऊं से हुई पहली गिरफ्तारी

Ad
ख़बर शेयर करें

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुमाऊ से पहली गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक मामले में यह 21वी गिरफ्तारी है।एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार कुछ अभियुक्त से पूछताछ और अनुचित साधन से पास कुछ छात्रों से गहन पूछताछ और साक्ष्य मिलने पर चंदन सिंह मनराल से एसटीएफ की इंटेरोगेशन टीम द्वारा लंबी पूछताछ पर गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्त चंदन सिंह मनराल द्वारा कुछ छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा के पहले एक रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाए गए थे और वापस धामपुर से सेंटर पर छोड़ा गया था ।जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच कुछ अधिकारियों के साथ हाकम सिंह की फोटो भी वायरल हुई। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि प्रकरण में अब तक 21 लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये न हाईप्रोफाइल हैं और न ही कोई वीआईपी। सब के सब पुलिस की नजर में अपराधी हैं। डीजीपी ने कहा कि अपराधियों की एक ही जगह है, वह है जेल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad