उत्तराखंड-(Big news) यहां तहसील में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेते किया गिरफ्तार इस अधिकारी को

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:प्रदेश में विजिलेंस की कार्यवाही फिर देखने को मिली विजिलेंस की टीम ने आज हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी, और आज बिजलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad