उत्तराखंड :(बिग न्यूज) सूबे में अचानक बदलेगा मौसम

ख़बर शेयर करें

(देहरादून) मंगलवार से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, और यहां बढ़ेगा तापमान।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड लिए तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजी अपडेट के अनुसार मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सामान्य से काफी ऊपर रहा। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर सामान्य से ऊपर रहा। उच्चतम अधिकतम तापमान 24.9°C मोहकमपुर (देहरादून) में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9°C मुक्तेश्वर (नैनीताल) में दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव और उसके बाद वृद्धि होने की संभावना नहीं है

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad