उत्तराखंड-(Big News) रोजगार होगी रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है की उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है।
दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर- कंडक्टरों की कमी से हो रही है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है।

ऐसे में रोडवेज आउटसोर्स के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती करता है। अब तक जिस एजेंसी को यह जिम्मा दिया गया था, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसलिए रोडवेज ने नई एजेंसी के साथ अनुबंध के लिए निविदा निकाली है। महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने बताया कि इस एजेंसी के माध्यम से 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में एजेंसी से और डिमांड की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad