उत्तराखंड-(बिग न्यूज) प्रदेश में पीआरडी के माध्यम से परिवहन विभाग में होगी कंडक्टरों की कमी दूर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज में प्रदेश भर में बसों में चल रही 191 कंडक्टरों की कमी अब प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के मध्यम से दूर करेगा। दरअसल पूर्व में परिवहन निगम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंडक्टरों की भर्ती के विरोध के चलते अब निगम ने इसकी जिम्मेदारी पीआरडी को सौंपी है। इसके लिए परिवहन निगम ने युवा कल्याण एवं पीआरडी के निर्देशक को 191 कंडक्टरों की मांग भेजी है। उत्तराखण्ड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदक की उम्र 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही पीआरडी जवान को यात्री वाहन परिचालक का वैध परिचालक लाईसेंस एवं 12वी पास होना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad