उत्तराखंड:-(बिग न्यूज) BJP करेगी जारी आज 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची, क्या सिटिंग MLA को मिलेगा टिकट?

ख़बर शेयर करें

देहरादून-भाजपा जहां पहले अपने 59उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर चुकी है वहीं उत्तराखंड में भाजपा आज 11 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय आलाकमान आज दोपहर बाद 11 प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा। प्रत्याशियों के नामांकन के लिए भी अब केवल 2 दिन बचे हैं, सूत्रों के अनुसार यह भी खबर है कि भाजपा के कई सीटों में बगावत को देखते हुए इन 11 सीटों में भाजपा काफी माथापच्ची कर चुकी है। बीजेपी के सूत्रों ने यह भी बताया है कि इन्हीं 11 सीटों को घोषित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत किया गया है।गौरतलब है कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा में भी पहली सूची जारी होने के बाद 10 विधायकों के टिकट काटे गए और कई जगह बगावत भी शुरू हुई है पार्टी हल्द्वानी, लालकुआं,रुद्रपुर, डोईवाला सहित सभी 11 विधानसभा सीटों पर अच्छी तरह होमवर्क कर टिकट देगी। इन 11 विधानसभा सीटों में कई जगह पर खुद पार्टी के सिटिंग एमएलए हैं । बगावत को देखते हुए क्या भाजपा सिटिंग एमएलए को टिकट देगी यह भी दोपहर बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी अब देखना दिलचस्प होगा की इन ग्यारह सीटों में किसे टिकट मिलता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad