उत्तराखंड -(big news) बढ़ेगी ठंड लेगा मौसम करवट

Ad
ख़बर शेयर करें

मौसम करवट बदलते हुए ठंड का इजाफा किया है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि पहाड़ी जिलों में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही अन्य मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad