उत्तराखंडः बीजेपी के इस नेता का बड़ा बयान, कभी भी हो सकती है प्रदेश में दायित्वों की घोषणा

ख़बर शेयर करें

देहरादून: लंबे समय से प्रदेश में मंत्रियों और दायित्वधारियों के विस्तार की खबरें आ रही है। अब इस खबर पर विराम लगता नजर आ रहा है। शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा यह कहा नहीं जा सकता है। हां जो जरूरी होगा वो करेंगे।

लंबे समय से दायित्वांे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चलती हैं। इसके लिए सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। अब मामला अंतिम चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad