उत्तराखंड-करोड़पति बना रातों रात पहाड़ का एक और युवक , टी20 फाइनल में इंग्लैंड v/s पाकिस्तान मैच में खुल गयी किस्मत

ख़बर शेयर करें

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में जहां पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पढ़ा वही इस मैच में टीम बनाने वाले उत्तराखंड के एक युवक की लॉटरी लग गई। दरअसल हाल निवासी उधम सिंह नगर के जवाहर नगर पंत नगर के रहने वाले महेश धामी ने T20 फाइनल में अपनी टीम बनाई और 825.5 पॉइंट के अंकों के साथ उनकी टीम पहले नंबर पर आई। जैसे ही मैच खत्म हुआ तो उनकी लॉटरी लगी। बेटे को पल भर में करोड़पति बनता देख पिता ने सोशल मीडिया में कुछ इस तरह से इस सेलिब्रेट करते हुए लिखा है कि

कुल देवता हरी चन्द शिवलिंग को कोटिकोटि नमन।महामाया देवती भगवती,स्वामी बाली चन्द और बहिन भगवती एवम् श्रीमद भगवद्गीता व्रत की कृपा से मेरे छोटे पुत्र महेश धामी की क्रिकेट मैच के गेम में लाटरी (१करोड़)निकली है।समस्त धामी परिवार एवम् ईष्ट मित्रों की बधाईयां आ रही हैं।सभी प्रेमी जनों को मेरी हार्दिक धन्यवाद स्वीकार होगी ऐसी उम्मीद करता हूं।नारायण सिंह धामी पैतृक गांव हडखोला (डीडीहाट)हाल निवास जवाहर नगर पंतनगर।१३११_२०२२ ।।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad