उत्तराखंड:-चुनाव से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका,हो गए ये नेता कमल के

ख़बर शेयर करें

देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इस दल से उस दल जाने की हलचल तेज है अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए राजेश्वर पैन्यूली फिर भाजपा में लौट गए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता हेम आर्य ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। हेम आर्य यशपाल आर्य और संजीव की कांग्रेस में वापस से नाराज बताए जा रहे थे। हेम आर्य की नैनीताल विधानसभा पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।वहीं, टिहरी की प्रताप नगर सीट पर पैन्यूली की अच्छी पकड़ और समझ है। भाजपा मुख्यालय में आज उन्होंने पार्टी की सदस्ता ले ली है। पैन्यूली तीन बार प्रतापनगर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। पैन्यूली और नैनीताल के दिग्गज नेता हेम आर्य को सांसद नरेश बंसल, बीजेपी नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने सदस्यता दिलाई।अब प्रदेश में चुनाव की तारीख जितनी करीब आएगी इधर उधर जाने की राजनीति में भी इजाफा देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad