उत्तराखंड: यहां निकाय चुनाव में खुला भाजपा का खाता, यहां बना नगर पंचायत अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रक्रिया जारी है। इस बीच उधम सिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर आई है। उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा की प्रत्याशी मनजीत कौर निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं। दरअसल भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बबली गोस्वामी के पर्चे पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद आपत्ति की सुनवाई करते हुए बबली गोस्वामी का पर्चा खारिज हो गया। भाजपा प्रत्याशी मनजीत सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad