उत्तराखंड: यहां‌ हलवाई की दुकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा : यहां कारखाना बाजार स्थित जलेबी की दुकान में आज सुबह अचानक सिलेंडर फट जाने से एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आज शनिवार सुबह केशव हलवाई की दुकान पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यह गैस सिलेंडर तब फटा जब उस पर कड़ाई रख दूध उबाला जा रहा था।कारखाना बाजार की इस दुकान में विस्फोट की तेज आवाज होने पर आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब सिलेंडर में विस्फोट हुआ तब उसमें गैस कम थी, अन्यथा हादसा भयानक रूप भी ले सकता था। अलबत्ता पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर चिकित्सकों के अनुसार गैस सिलेंडर में झुलसने वाले कर्मचारी सूरज का हाथ, पैर व मुंह इस विस्फोट में झुलस गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad