उत्तराखंड- यहां पत्नी की हत्या कर लाश गड्ढे में की दफन,तीन माह बाद खुला राज

ख़बर शेयर करें

किच्छा– किच्छा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी एक पति ने पत्नी से झगड़ा होने पर उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में भी दफना कर दिया। इतना ही नहीं ससुरालियों से पत्नी के भाग जाने की बात कहकर नाबालिग साली को घर ले आया और उससे जबरन शादी कर ली। आरोपी के बेटे ने अपने परिचित को राज बताया तो उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। तीन माह बाद जब मृतका की हत्या का राज खुला तो देर रात पुलिस ने तहसीलदार के समक्ष शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad