उत्तराखंड :कुमाऊं में यहां पुताई करने आया, फिर रच डाली लाखों की चोरी, पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसने पहले पुताई के बहाने कार्यालय की रेकी की और फिर मौका मिलते ही लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला।बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले एक कार्यालय में पुताई का काम किया था। इसी दौरान उसकी नजर वहां रखी मोटी रकम पर पड़ गई। शक से बचने के लिए आरोपी करीब 10 दिन तक शांत बैठा रहा और फिर रात के समय कार्यालय का शटर तोड़कर करीब 3,50,000 रुपये और वहां रखा आधार कार्ड चोरी कर फरार हो गया घटना के बाद पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस व मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को 3,17,000 रु संग गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है, जो पुताई का काम करता है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर या कार्यालय में काम करने आने वाले बाहरी लोगों के प्रति सतर्क रहें और पूरी जानकारी सत्यापित करने के बाद ही उन्हें काम पर रखें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad