उत्तराखंड: यहां अवैध होर्डिंग बोर्ड के खिलाफ चला अभियान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर में बड़े पैमाने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, नेताओं और संस्थाओं द्वारा जगह-जगह अवैध होर्डिग लगाकर शहर की सुंदरता पर धब्बा लगाने का काम किया है। यही नहीं सरकारी संपत्तियों पर भी चुनाव लड़ने का ख्वाब देखने वाले नेताओ ने अवैध होर्डिंग और बोर्ड लगाए हैं। जिसको लेकर नगर निगम व्यापक अभियान चला रहा है। शुक्रवार को उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में फिर से नैनीताल रोड में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अवैध रूप से लगे होल्डिंग बोर्ड जप्त किए गए। नगर निगम की टीम के साथ नैनीताल रोड क्षेत्र में पहुंचे उपनगर आयुक्त ने सभी होडिंग बोर्ड जप्त करते हुए नगर निगम क्षेत्र में इस अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए।इसके अलावा उपनगर आयुक्त के द्वारा कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जप्त की गई है उन्होंने बताया कि पालीथिन को लेकर नगर निगम द्वारा अलग से अभियान चलाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad