उत्तराखंडः(गजब का मामला)- यहां लुटेरी दुल्हन दो लाख और बच्चों को लेकर फरार, युवक से रचाई थी दूसरी शादी

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर: दुल्हन बनकर आना और ससुराल में लूट कर भाग जाने की खबरें अक्सर सामने आ ही जाती हैं । जिसमें अधिकांश दुल्हनें शादी के अगले दिन या रात में फरार हो जाती है। पर रूद्रपुर गजब का मामला सामने आया। जब शादी के बाद नहीं बल्कि पूरे चार साल बाद दो बच्चे और दो लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। यह उसकी दूसरी शादी थी। इससे पहले वह पहले पति को भी छोड़कर आयी है। पूरा मामला खुलने के बाद युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देने हुए कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुबह दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी मिले हुए हैं। युवक का कहना है कि उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ मिले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।युवक ने बताया कि उसका चार वर्ष पहले महिला से विवाह हुआ था। वह बिजली का काम करता है। इसी दौरान महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने उसे बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह महिला के झांसे में आ गया। महिला का पहले एक पुत्र था एक पुत्र उससे शादी करने के बाद हुआ। युवक का आरोप है कि जब उसे महिला के परिजनों से बात की तो उसे जेल भिजवाने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad