उत्तराखंड-(गजब मामला) यहां दुकानदार को अंकल बोलने पर , BSC की छात्रा को पीट पीटकर कर घायल करने का आरोप

ख़बर शेयर करें

सितारगंज:प्रदेश में हर रोज अजब गजब के मामले सामने आते रहते हैं वही उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे अधिकतर आपने देखा होगा स्कूल कालेज के छात्र किसी दुकान से कुछ सामान खरीददारी करते हैं तो अक्सर सोपकीपर को अंकल शब्द से संबोधित करते हैं।, लेकिन यहां बैडमिंटन वापस करने गई बीएससी की छात्रा को दुकानदार को अंकल कहना भारी पड़ गया। आरोप है कि छात्रा के अंकल कहने पर दुकानदार इतना नाराज हुआ कि उसने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को सांस लेने में दिक्कत है, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भी हैरानी है।जानकारी के मुताबिक सितारगंज के इस्लाम नगर निवासी बीएससी की छात्रा निशा पुत्री मकसूद अहमद खटीमा रोड स्थित एक दुकान से बीते 19 दिसंबर को बैडमिंटन खरीद कर लाई थी। लेकिन बैडमिंटन में कुछ शिकायत होने पर निशा मंगलवार को उसे बदलने के लिए उस दुकानदार के पास पहुंची जहां उसने दुकानदार से कहा कि अंकल बैडमिंटन में दिक्कत आ गई है। आरोप है कि अंकल शब्द सुनकर दुकानदार भड़क गया, और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, वही बैडमिंटन बदलने गई निशा का आरोप है कि तब उसने विरोध किया तो दुकानदार ने उसका सर काउंटर पर जोर से दे मारा। और उसे जमीन पर गिरा कर पीटने लगा इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया इस घटना के बाद छात्रा जहां सहमी हुई है, तो वहीं परिजनों में भी दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची जिसने छात्रा का मेडिकल कराया है, फिलहाल देर शाम तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad