उत्तराखंड:-(गजब) यहां तो बालिग युवती को भगा ले गया नाबालिग, पुलिस ने यहां से पकड़ा…

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:लालकुआं में एक गजब का मामला देखने को मिला यहां नाबालिग युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया, इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक युवक और युवती को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।स्थानीय निवासी ने कोतवाली में आकर अपनी पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या को सौंपी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के दिशा निर्देशन में बालिक युवती की सकुशल बरामदगी हेतु संभावित स्थानों में ढूंढ खोज की गई, बिहार, यूपी में दबिश के बाद जनपद की एसओजी टीम की मदद से युवती की मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर युवती को आज गुरुवार को गुरुग्राम, हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया। युवती को भगाने वाले नाबालिक युवक को भी पुलिस हिरासत में लेकर आज किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।बरामद करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या आरक्षी पवन गंगवार आदि थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad