उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मिले, पेंशन और वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने समिति द्वारा उठाए गए मुद्दों, जैसे जनवरी 2006 से नोशनल वेतनवृद्धि, पेंशन बढ़ोतरी, राशिकरण की कटौती और गोल्डन कार्ड योजना पर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के मुख्य संयोजक सुमन सिंह वाल्दिया और अन्य पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सीधे संवाद ने पेंशनरों के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजा है।जिला प्रशासन और कार्मिक विभाग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

