उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभागों के साथ आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएचएआई और बीआरओ को अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर IRC के मानकों के अनुरूप उचित मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे। PMGSY भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग करता रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु एवं अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई, शहरी विकास विभाग एवं बीआरओ के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad