उत्तराखंड:सीएम धामी ने 124 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास को गति देने के लिए 124 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं में आधारभूत ढांचा, पेयजल, आपदा प्रबंधन और कुम्भ मेला 2027 की तैयारियां शामिल हैं।

देहरादून में नशामुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए 7.51 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं…वहीं अल्मोड़ा में ADR केंद्र के लिए 14 लाख मंजूर हुए हैं। न्यू कैंट रोड को 2 लेन से 3 लेन करने के लिए 12 करोड़ और रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 39 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।पौड़ी जेल में आवासीय भवन, सहसपुर में पुल निर्माण और रिखणीखाल में सड़क निर्माण के लिए भी बजट पास किया गया है।

कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत घाटों और पुलों के पुनरुद्धार के लिए 50.23 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा विभिन्न जिलों में पार्क, मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।
एक अन्य अहम फैसले में देहरादून के कनक चौक का नाम बदलकर अब “शहीद केसरी चंद चौक” किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad