उत्तराखंड:-CM धामी द्वारा कृषि मण्डी शुल्क कम करने व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में कृषि मण्डी शुल्क कम करने तथा व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर विभिन्न उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सांसद श्री नरेश बंसल के नेतृत्व में आये प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, दून व्यापार मंडल, किराना मर्चेंट एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान का बेहतर रास्ता निकाला जायेगा। प्रदेश में उद्योग व व्यापार सही ढंग से चले इसके लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा उनके हित में निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग हर समस्या के समाधान का रास्ता निकाला है। सरकार सभी की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रही है। व्यवधान नहीं समाधान हमारा उद्देश्य है। उद्योग व्यापार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिये कमेटी भी बनायी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad