उत्तराखंड: सीएम धामी ने CBSE की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
ADVERTISEMENTS
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि आपके सतत परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है। आशा है कि आप इसी उत्साह और समर्पण के साथ अपने जीवन के लक्ष्यों को आगे भी प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है, वे निराश न हों। यह केवल एक पड़ाव है, निरंतर प्रयास, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

