उत्तराखंड:सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे व उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad