उत्तराखंड:बनबसा से टनकपुर के बीच सीएम धामी ने स्वयं बाइक चलाकर डोर टू डोर किया जनसंपर्क

ख़बर शेयर करें

चंपावत – मंगलवार ३१ मई को होने वाले चंपावत उपचुनाव की वोटिंग से पहले चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बीती देर शाम को प्रचार का शोर थमने के बाद अब डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रत्याशी नज़र आ रहे है। वहीं भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की सुबह से ही निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी व समर्थको समेत स्वयं बाइक चला डोर टू डोर प्रचार को निकल पड़े।बाइक पर सवार होकर अलग अंदाज में टनकपुर-बनबसा के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर संपर्क करते सीएम नज़र आए। सीएम पुष्कर धामी को अचानक बाइक चलाते हुए देख बनबसा टनकपुर की जनता भी सीएम के इस नए अंदाज में चकित नजर आई ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोटर बाइक से जनता के बीच पहुंच 31मई को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने की मतदाताओं से अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad