उत्तराखंड: सीएम धामी ने छात्राओं संग सुना पीएम मोदी का संदेश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को अपने शासकीय आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक प्रभावी मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों की कहानियां साझा कर समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश लोगों को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कई लोग अपने प्रयासों से समाज में बदलाव ला रहे हैं और राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील का भी उल्लेख किया गया। साथ ही देशी पेय पदार्थों और भारतीय फलों, विशेष रूप से आम के महत्व पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया और मन की बात कार्यक्रम को लेकर उनके विचार एवं सुझाव जाने। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बच्चे और युवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अच्छा कार्य करते हैं…तो वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं और समाज में सकारात्मक माहौल तैयार होता है।

इस अवसर पर Dalip Singh Rawat भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad