उत्तराखंड-सीएम धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी से फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास ,संभावनाओं पर की चर्चा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश ने फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में बड़ी संभावनाओं विकास को देखते हुवे फ़िल्म उद्योग से प्रदेश की प्रगति के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

उत्तराखंड की अगर बात करें तो प्रदेश के कोने कोने में खूबसूरत लोकेशन हैं जहाँ फ़िल्म निर्माण की अपार संभावनाएं भी हैं ।अगर यहां की खूबसूरती के बीच फ़िल्म निर्माण में तेजी आती है तो काफी हद तक इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति में तो सुधार होगा ही वहीं रोजगार की नई संभावाएं भी जुटेंगी।