उत्तराखंड: सीएम धामी ने“राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर देहरादून में “Youth As Job Creators” के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,इन्हें किया सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर देहरादून में “Youth As Job Creators” के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त अभियान से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों के खेल मैदानों को सुदृढ़ करने की घोषणा की। शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का उपयोग खेल प्रेमियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कारों में वसुधैव कुटुंबकम की भावना है। स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। स्वामी विवेकानन्द जी ने युवाओं को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। आज हमारी युवा शक्ति ही है जो देश और प्रदेश के भाग्य को बदलने का कार्य कर रही है। हमारे युवाओं का परिश्रम, सक्रियता और समर्पण ही हम सभी में ऊर्जा भरने का कार्य करता है।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सचिव श्री अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण श्री जितेन्द्र सोनकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad