उत्तराखंड: CM धामी ने इन पदों पर चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को किए वितरित नियुक्ति पत्र

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।

इस अवसर पर सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह श्री अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंज्याल, उप महानिरीक्षक कारागार श्री दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार श्री यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad