उत्तराखंड:-CM धामी ने कैबिनेट बैठक के बाद #COVID19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की की समीक्षा

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज को देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद #COVID19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर इस सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने को कहा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विशन सिंह चुफ़ाल, श्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री अमित नेगी, सचिव श्री शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad