उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सचिवालय में पांच विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि विकास कार्यों में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
मुख्यमंत्री ने खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दूरस्थ इलाकों में हेली एंबुलेंस और चिकित्सा सेवाएं बेहतर की जाएं।
सीएम धामी ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं का काम जल्दी हो सकता है उनमें अनावश्यक देरी न हो और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।साथ ही चारधाम यात्रा और मानसून को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad