उत्तराखंड-सीएम धामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, मार्च 2022 तक नहीं देना होगा प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी काम की ख़बर है ये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर युवाओं को एक खास तोहफा दिया है ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की है ,उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग सहित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चिकित्सा चयन आयोग सहित अन्य भारतीय एजेंसियों से होने वाली भर्ती के लिए फार्म के आवेदन शुल्क युवाओं से नहीं लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad