उत्तराखंड:कोरोना रफ्तारआज फिर आये इतने मामले, देखिए अपने जिले की अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर बीते एक सप्ताह में कोरोना केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है , राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं राज्य के 11 जनपदों में आज कोरोना के 189 नये पॉजिटिव मामले सामने आए है।राज्य में आज कोरोना के कुल 189 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 345653पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 04, चंपावत से 01 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 01 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad