उत्तराखंड:प्रदेश में आज फिर फूटा कोरोना बम,आंकड़े 2900 पार

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ कम होते नहीं दिख रहा और आज फिर तेजी से कोरोना ग्राफ बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 2915 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 357219 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 1335 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 334700 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 03 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2915 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 1361, हरिद्वार से 374, नैनीताल जिले से 424, उधमसिंह नगर से 217, पौडी से 131, टिहरी से 63, चंपावत से 119, पिथौरागढ़ से 70, अल्मोड़ा 85, बागेश्वर से 34, चमोली से 27, रुद्रप्रयाग से 09, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ही सिंगल डिजिट में आंकड़े सामने आए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad