उत्तराखंड- (अपराध)- यहां अपराधिक घटना साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

ख़बर शेयर करें

किच्छा- उत्तराखंड में अपराधिक मामलों में निरंतर इजाफा देखने को मिल रहा है ।ऐसा ही एक बाल अपराध का मामला भी सामने आया है। ऊधम सिंहनगर जिले के किच्छा में एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी बच्ची का मौसरे भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कलकत्ता फार्म चौकी के एक गांव की साढ़े तीन साल की बच्ची गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है इस बीच उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। बाद में बच्ची के नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। उसका पता नहीं चल पाया। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने बच्ची की पिता की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके माता पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने सच उगल दिया। उसने बच्ची की हत्या करने की बात कही। बच्ची का शव किच्छा डैम को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad