उत्तराखंड:देहरादून-(मौसम अलर्ट) आज फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज अंधड़ का येलो अलर्ट,इन जिलों में बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी या अंधड़ चलने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी इसी प्रकार का मौसम देखा जा सकता है।मौसम विज्ञान विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आधार चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि सोमवार की शाम भी राज्य में मैदानी इलाकों में तेज आंधी तूफान से भारी नुकसान हुआ है। जहां एक ओर फसलें चौपट हुई है तो वहीं विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पानी और बिजली की सप्लाई में भी दिक्कत है,

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad