उत्तराखंड: देवभूमि की बेटी मनीषा बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, दीजिए बधाई

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर मनीषा कांडपाल ने पूरे उत्तराखंड में हल्द्वानी का नाम रोशन किया है, मनीषा भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट बन गई है। मनीषा ने बीएससी नर्सिंग कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में 4 साल सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने के बाद लेफ्टिनेंट रैंक के लिए कमीशन और शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण के दौरान उनके परिवार के लोग शामिल रहे।मनीषा मूल रूप से अल्मोड़ा के भनोली की रहने वाली है, उनकी हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई इंस्पिरेशन स्कूल से हुई है। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने 2019 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा पास की थी, उनके पिता तारा दत्त कांडपाल सेवानिवृत्ति फौजी हैं।वर्तमान में शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक हैं और उनकी मां घरेलू महिला है, अपनी इस सफलता के लिए मनीषा ने अपने माता-पिता दादा नाना और अपने गुरुजनों को श्रेय दिया है, उन्होंने कहा इन सभी के सही दिशा निर्देशन में यह सफलता उनको हासिल हुई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad