उत्तराखंड-डीजल,पैट्रोल,रसोई गैस व बढती महंगाई के खिलाफ कुमाऊँ की काशी बागेश्वर में कांग्रेस का मोर्चा, घेरा डबल इंजन सरकार को

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर-आगामी विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं ।राजनीति का पारा भी बढ़ता नजर आ रहा है ।प्रदेश प्रमुख विपक्षीय पार्टी कांग्रेस भी हर मोर्चें में डबल इंजन सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही है इस बार महंगाई रूपी शस्त्र को कांग्रेस थामे हुवे है और महंगाई पर प्रदेश के कोने कोने में कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की कोशिश भी की है ।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में निरंतर इजाफे से आक्रोशित कांग्रेसियों ने जनपद मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर धरना कर महंगाई पर भाजपा की जमकर खिंचाई की। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग की गई।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के नाम पर राजनीति हो रही है। दाम तेजी से बढ़ाए गए, लेकिन कीमतों में मामूली सी कमी कर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भी पेट्रोलियम पदार्थ काफी महंगी दरों पर मिल रहे हैं। रसोई गैस की कीमतें भी बेतहासा बढ़ गयी है । जिसके कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ झेल रही है। ईंधन महंगा होने से जरूरत के सामान भी महंगे होते जा रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर डबल इंजन की सरकार महंगाई में काबू नही करती तो यूं ही कांग्रेस जनता के लिए संघर्ष करेगी इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, युुथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस अंकुर उपाध्याय,बागेश्वर कांग्रेस के तेजतर्रार नेता राजेन्द्र सिंह टंगड़िया , बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।