उत्तराखंड-उभरती हुई बॉक्सिंग स्टार ने उठायाआत्मघाती कदम, MBPG में कर रही थी MA की पढ़ाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-उत्तराखंड में आत्महत्या के मामलों में बीते कुछ दिनों से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है ।अब हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज से पढ़ाई कर रही और बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन छात्रा ने दम तोड़ दिया। काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। हेमा एक होनहार खिलाड़ी थी। उसने द्वितीय यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। बालिका वर्ग के 57 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की शिवानी ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में पराजित किया। होनहार खिलाड़ी का अचानक आत्महत्या करना किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad