उत्तराखंड- यहां बिजली विभाग का फर्जी SDO एसे पकड़ा गया, कर रहा था उगाही

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर- जसपुर कोतवाली क्षेत्र के सूत मिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खेड़ा में पुलिस ने विधुत विभाग के फर्जी एस डी ओ को गिरफ्तार किया है। मामला गुरुवार रात्रि का है जंहा लक्ष्मीपुर खेड़ा गांव में विधुत विभाग के अधिकारी बनकर तीन लोग छापेमारी कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया पूछ ताछ में युवक फर्जी एस डी ओ निकला जिसके खिलाफ आई पी सी की धारा 170 ओर 384 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है ।आपको बता दे पुलिस की गिरफ्त में खड़ा जाकिर पुत्र छोटे है जो कुंडा थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का रहने वाला है जो बीती रात लक्ष्मीपुर खेड़ा में अपने अन्य दो साथियों के साथ विधुत विभाग का फर्जी एस डी ओ बनकर छापेमारी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य दो लोग फरार हो गए पकड़े गए युवक जाकिर के पास से छापेमारी कर के वसूले गए 2000 रुपए भी बरामद हुए है। वंही कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति जाकिर नाम का अपने दो अन्य साथियों के साथ विधुत विभाग के अधिकारी बनकर क्षेत्र में उगाही कर रहे थे जिसमे से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और आरोपी को जेल भेज दिया है और जाकिर नाम के व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad